Our Annual Charity Run is on 15 Sep 2026 — register today! Register
Empowering CommunitiesSpreading HopeCreating Change

A project of EDUSKILL INDIA FOUNDATIONEDUSKILL INDIA FOUNDATION की एक परियोजना

Kanya Daan Projectकन्या दान परियोजना

Beneficiary registration for unmarried girls aged 10 to 28 from economically weaker familiesआर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों की 10 से 28 वर्ष की अविवाहित बेटियों के लिए लाभार्थी पंजीकरण

This project keeps a verified record of girls whose families may need support in the years ahead - support for her schooling, her training, her health, her livelihood and, only at or after the legal age of marriage, for her marriage. A girl may register herself, or a parent, legal guardian or family member may register her. Registration places her details on record for consideration after verification; it is not a promise of assistance.यह परियोजना उन बेटियों का सत्यापित रिकॉर्ड रखती है जिनके परिवारों को आने वाले वर्षों में सहयोग की आवश्यकता हो सकती है - उसकी पढ़ाई के लिए, उसके प्रशिक्षण के लिए, उसके स्वास्थ्य के लिए, उसकी आजीविका के लिए, और विवाह की कानूनी रूप से निर्धारित आयु पर या उसके बाद ही, उसके विवाह के लिए। बेटी स्वयं अपना पंजीकरण करा सकती है, या माता-पिता, कानूनी अभिभावक या परिवार का कोई सदस्य उसका पंजीकरण करा सकता है। पंजीकरण से उसका विवरण रिकॉर्ड में दर्ज हो जाता है, ताकि सत्यापन के बाद उस पर विचार किया जा सके; यह सहायता का वादा नहीं है।

Free to register. No money is asked for at any stage, by anyone, for any reason.पंजीकरण मुफ़्त है। किसी भी स्तर पर, किसी के भी द्वारा, किसी भी कारण से पैसा नहीं माँगा जाता।

What this project isयह परियोजना क्या है

Kanya Daan Project is a voluntary social-welfare initiative of EDUSKILL INDIA FOUNDATION. Before it is anything else it is a register: a record of unmarried girls between 10 and 28 years of age, from families in genuine economic difficulty, held so that when support can be arranged the foundation already knows who needs it and has checked her details.कन्या दान परियोजना EDUSKILL INDIA FOUNDATION की एक स्वैच्छिक समाज कल्याण पहल है। सबसे पहले यह एक रजिस्टर है: सच्ची आर्थिक कठिनाई में जी रहे परिवारों की, 10 से 28 वर्ष की अविवाहित बेटियों का रिकॉर्ड, जो इसलिए रखा जाता है कि जब सहयोग की व्यवस्था हो सके, तब संस्था को पहले से पता हो कि किसे आवश्यकता है, और उसका विवरण जाँचा जा चुका हो।

The project does not begin at a wedding. It begins with whatever is standing in a girl's way - fees the family cannot pay, a course she cannot reach, an illness in the house, a household with no steady income - and it works outward from there. Marriage assistance is one thing the project may consider, and only at or after the age the law permits.परियोजना की शुरुआत शादी से नहीं होती। शुरुआत उससे होती है जो बेटी के रास्ते में खड़ा है - वह फ़ीस जो परिवार नहीं भर सकता, वह कोर्स जहाँ तक वह पहुँच नहीं पाती, घर में कोई बीमारी, ऐसा घर जिसमें कोई पक्की आमदनी नहीं - और वहीं से आगे बढ़ती है। विवाह सहायता उन बातों में से एक है जिन पर परियोजना विचार कर सकती है, और वह भी केवल उस आयु पर या उसके बाद जिसकी कानून अनुमति देता है।

The families who register here are not objects of charity. They are asking to be counted, and they are entitled to be dealt with plainly. So we ask for information in plain words, we verify it with respect, and we say without softening it what we can and cannot promise: registration does not guarantee assistance. We would rather be honest about that at the very start than encouraging about it and wrong.यहाँ पंजीकरण कराने वाले परिवार दया के पात्र नहीं हैं। वे यह चाहते हैं कि उनकी गिनती हो, और उन्हें साफ़-साफ़ बात सुनने का हक़ है। इसलिए हम जानकारी सीधी भाषा में पूछते हैं, सम्मान के साथ उसका सत्यापन करते हैं, और बिना कुछ छिपाए बताते हैं कि हम क्या वादा कर सकते हैं और क्या नहीं: पंजीकरण से सहायता मिलने की कोई गारंटी नहीं है। हमें यह बात शुरू में ही सच-सच कह देना बेहतर लगता है, बजाय इसके कि उम्मीद बँधाएँ और बात ग़लत निकले।

What the project sets out to doपरियोजना क्या करना चाहती है

  • Keep an accurate registerसही रिकॉर्ड रखना

    Maintain a verified, up-to-date record of girls from economically weaker families who may need support, so that help can be directed by evidence rather than by chance.आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों की उन बेटियों का सत्यापित रिकॉर्ड रखना और उसे अपडेट रखना जिन्हें सहयोग की आवश्यकता हो सकती है, ताकि मदद संयोग से नहीं, बल्कि सबूत के आधार पर पहुँचे।

  • Keep girls learningपढ़ाई न रुकने देना

    Support a girl's schooling, college or training for as long as it can be supported, so that education is not the first thing a struggling family gives up.बेटी की स्कूल, कॉलेज या प्रशिक्षण की पढ़ाई में जब तक सहयोग दिया जा सके, दिया जाए, ताकि तंगी में सबसे पहले पढ़ाई ही न छूटे।

  • Open a path to earningकमाई का रास्ता खोलना

    Help a girl towards a skill, a trade or a livelihood that works where she lives, so the family has something of its own to stand on.बेटी को ऐसे कौशल, हुनर या आजीविका की ओर बढ़ाने में मदद करना जो उसके अपने इलाक़े में काम आए, ताकि परिवार के पास अपना कोई सहारा हो।

  • Attend to healthस्वास्थ्य का ध्यान रखना

    Consider support where a medical need in the girl or her family is blocking everything else, from her studies to the household's income.जहाँ बेटी या उसके परिवार की कोई बीमारी बाक़ी सब कुछ रोक रही हो - उसकी पढ़ाई से लेकर घर की आमदनी तक - वहाँ सहयोग पर विचार करना।

  • Uphold dignity, never dowryसम्मान हाँ, दहेज कभी नहीं

    Stand with families in need without contributing in any way to dowry, and without any assistance towards a marriage below the legal age.ज़रूरतमंद परिवारों के साथ खड़े होना, पर दहेज में किसी भी तरह का कोई योगदान किए बिना, और विवाह की कानूनी रूप से निर्धारित आयु से कम आयु में होने वाले विवाह के लिए कोई सहायता दिए बिना।

  • Connect families to what already existsजो पहले से मौजूद है, उससे जोड़ना

    Guide registered families towards the government schemes and entitlements they already qualify for, alongside anything the project itself can do.पंजीकृत परिवारों को उन सरकारी योजनाओं और हक़ों तक पहुँचाना जिनके वे पहले से पात्र हैं, साथ ही वह भी करना जो परियोजना स्वयं कर सकती है।

The kinds of support that may be consideredकिस तरह के सहयोग पर विचार हो सकता है

After verification, and depending on what the family actually needs and what the project can arrange at the time, a registered girl may be considered for any of the following.सत्यापन के बाद, और यह देखते हुए कि परिवार को सचमुच किस चीज़ की आवश्यकता है तथा उस समय परियोजना क्या व्यवस्था कर सकती है, पंजीकृत बेटी के लिए इनमें से किसी भी सहयोग पर विचार किया जा सकता है।

  • Education Supportशिक्षा में सहयोग

    Help towards school or college costs such as fees, books and uniform, so that studies can continue.स्कूल या कॉलेज के ख़र्च में मदद - जैसे फ़ीस, किताबें और यूनिफ़ॉर्म - ताकि पढ़ाई चलती रहे।

  • Skill Trainingकौशल प्रशिक्षण

    A vocational course or trade training that leads to work she can realistically do where she lives.ऐसा व्यावसायिक कोर्स या हुनर का प्रशिक्षण जिससे वह काम मिले जो वह अपने इलाक़े में सचमुच कर सके।

  • Health Supportस्वास्थ्य में सहयोग

    Help towards treatment or a long-term medical need affecting the girl or her immediate family.बेटी या उसके निकट परिवार के इलाज में, या लंबी चलने वाली बीमारी में मदद।

  • Livelihood Supportआजीविका में सहयोग

    Help towards self-employment or a small livelihood, so the household has an income of its own.स्वरोज़गार या किसी छोटे काम-धंधे में मदद, ताकि घर की अपनी कोई आमदनी हो।

  • Guidance and Counsellingमार्गदर्शन और परामर्श

    Time with our coordinators on schooling, careers, entitlements and the decisions in front of the family.पढ़ाई, कामकाज, सरकारी हक़ों और परिवार के सामने खड़े फ़ैसलों पर हमारे समन्वयकों के साथ बैठने का समय।

  • Marriage Assistanceविवाह सहायता

    Considered only at or after the legally permitted age of marriage, which for a woman in India is 18. Nothing marriage-related is processed for a girl below that age, without exception.इस पर विचार केवल विवाह की कानूनी रूप से निर्धारित आयु पर या उसके बाद होता है, जो भारत में महिला के लिए 18 वर्ष है। इससे कम आयु की बेटी के लिए विवाह से संबंधित कुछ भी आगे नहीं बढ़ाया जाता - कोई अपवाद नहीं।

This is what the project may consider, not what it promises. Nothing on this list is fixed, owed or assured to a registered family - each case depends on eligibility, verification, project guidelines, the resources available at the time and the approval of the committee.यह वह है जिस पर परियोजना विचार कर सकती है, वह नहीं जिसका वह वादा करती है। इस सूची में कुछ भी तय, देय या निश्चित नहीं है - हर मामला पात्रता, सत्यापन, परियोजना के नियमों, उस समय उपलब्ध संसाधनों और समिति की स्वीकृति पर निर्भर करता है।

Who this project is forयह परियोजना किनके लिए है

Registration is open to unmarried girls between 10 and 28 years of age from economically weaker families, and the form may be filled in by the girl herself or by someone in her family on her behalf.पंजीकरण आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों की 10 से 28 वर्ष की अविवाहित बेटियों के लिए खुला है, और फ़ॉर्म बेटी स्वयं भर सकती है या उसकी ओर से परिवार का कोई सदस्य भर सकता है।

  • The girl must be unmarried and between 10 and 28 years of age on the date of registration.पंजीकरण की तारीख़ को बेटी अविवाहित हो और उसकी आयु 10 से 28 वर्ष के बीच हो।
  • The form may be submitted by the girl herself, or by her parent, legal guardian or a family member.यह फ़ॉर्म बेटी स्वयं, या उसके माता-पिता, कानूनी अभिभावक या परिवार का कोई सदस्य जमा कर सकता है।
  • One registration per girl. If a registration already exists, please contact the office instead of filling the form again.एक बेटी का एक ही पंजीकरण। यदि पंजीकरण पहले से है, तो दोबारा फ़ॉर्म भरने के बजाय कृपया कार्यालय से संपर्क करें।

What registration means at each ageकिस आयु में पंजीकरण का क्या अर्थ है

Age 10 to 17 yearsआयु 10 से 17 वर्ष

Future Support Registrationभविष्य सहयोग पंजीकरण

Future Support Registration onlyकेवल भविष्य सहयोग पंजीकरण

For a girl below 18, this form records her details for possible support in the future - such as education, skill training or health support - and keeps her file ready for the years ahead. No marriage-related assistance can be processed before the legally permitted age of marriage. This is the law, and we follow it without exception.18 वर्ष से कम आयु की बेटी के लिए यह फ़ॉर्म उसका विवरण भविष्य में संभावित सहयोग - जैसे शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण या स्वास्थ्य सहयोग - के लिए दर्ज करता है और उसकी फ़ाइल आगे के वर्षों के लिए तैयार रखता है। विवाह की कानूनी रूप से निर्धारित आयु से पहले विवाह से संबंधित कोई सहायता नहीं दी जा सकती। यह कानून है, और हम बिना किसी अपवाद के इसका पालन करते हैं।

Registering early does not place the girl at any disadvantage. Her file simply stays with us until she is of an age where more can be considered.जल्दी पंजीकरण कराने से बेटी का कोई नुकसान नहीं होता। उसकी फ़ाइल बस हमारे पास सुरक्षित रहती है, जब तक वह उस आयु की न हो जाए जहाँ आगे विचार किया जा सके।

Age 18 to 28 yearsआयु 18 से 28 वर्ष

Considered After Verificationसत्यापन के बाद विचार

May be considered for assistance after verificationसत्यापन के बाद सहायता के लिए विचार किया जा सकता है

For a girl of 18 or above, the application may be taken up for consideration after our team verifies the information and documents. Consideration depends on project guidelines, eligibility, the resources available at the time and the approval of the committee.18 वर्ष या उससे अधिक आयु की बेटी के लिए, हमारी टीम द्वारा जानकारी और दस्तावेज़ों का सत्यापन करने के बाद आवेदन पर विचार किया जा सकता है। विचार परियोजना के नियमों, पात्रता, उस समय उपलब्ध संसाधनों और समिति की स्वीकृति पर निर्भर करता है।

Your registration track is decided automatically from the girl's date of birth. You do not have to choose it.आपका पंजीकरण किस श्रेणी में आएगा, यह बेटी की जन्म तिथि से अपने आप तय हो जाता है। आपको इसे चुनना नहीं है।

Please noteकृपया ध्यान दें

Registration does NOT guarantee assistance. Every application is subject to eligibility, verification, project guidelines, available resources and approval. Please do not make any family plans or commitments on the assumption that assistance will be received.पंजीकरण से सहायता मिलने की कोई गारंटी नहीं है। हर आवेदन पात्रता, सत्यापन, परियोजना के नियमों, उपलब्ध संसाधनों और स्वीकृति के अधीन है। कृपया यह मानकर परिवार की कोई योजना या कोई वादा न करें कि सहायता मिल ही जाएगी।

How registration worksपंजीकरण कैसे होता है

Registration is done through a single online form, and once it is submitted the file moves through four steps at our end.पंजीकरण एक ही ऑनलाइन फ़ॉर्म से होता है, और जमा होने के बाद फ़ाइल हमारे यहाँ चार चरणों से गुज़रती है।

  1. You receive an Application IDआपको आवेदन आईडी मिलती है

    As soon as the form is submitted, an Application ID is shown on the screen. Please write it down or take a photograph of it. Every future conversation with our office will use this ID.फ़ॉर्म जमा होते ही स्क्रीन पर एक आवेदन आईडी दिखाई देती है। कृपया इसे लिख लें या इसकी फ़ोटो ले लें। हमारे कार्यालय से आगे की हर बात इसी आईडी से होगी।

  2. Our team checks the fileहमारी टीम फ़ाइल जाँचती है

    The office checks that the form is complete and that the documents can be read clearly. If something is missing, we will call you on the mobile number you have given.कार्यालय यह देखता है कि फ़ॉर्म पूरा है और दस्तावेज़ साफ़ पढ़े जा सकते हैं। यदि कुछ छूट गया हो, तो हम आपके दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करेंगे।

  3. Verificationसत्यापन

    A coordinator may visit the family, speak with you or ask for one or two more documents. This step takes time, and the time it takes varies from place to place.समन्वयक परिवार से मिलने आ सकते हैं, आपसे बात कर सकते हैं या एक-दो दस्तावेज़ और माँग सकते हैं। इस चरण में समय लगता है, और यह समय जगह-जगह अलग होता है।

  4. Decision and recordनिर्णय और रिकॉर्ड

    After verification the application is marked as verified, kept on the waiting list, or found not eligible. You will be informed of the outcome. A verified registration stays on our records for consideration when resources allow.सत्यापन के बाद आवेदन को सत्यापित किया जाता है, प्रतीक्षा सूची में रखा जाता है, या पात्र नहीं पाया जाता है। परिणाम की जानकारी आपको दी जाएगी। सत्यापित पंजीकरण हमारे रिकॉर्ड में रहता है, ताकि संसाधन उपलब्ध होने पर उस पर विचार किया जा सके।

We do not promise a fixed date for any of these steps, and we never ask for money at any stage. If anyone asks you for payment in the name of this project, please inform our office immediately.हम इनमें से किसी भी चरण के लिए कोई निश्चित तारीख़ का वादा नहीं करते, और हम किसी भी स्तर पर कभी पैसा नहीं माँगते। यदि कोई इस परियोजना के नाम पर आपसे पैसे माँगे, तो कृपया तुरंत हमारे कार्यालय को बताएँ।

What you need to registerपंजीकरण के लिए क्या-क्या चाहिए

Five documents are enough to complete the registration, and clear photographs taken on a mobile phone are accepted for all of them.पंजीकरण पूरा करने के लिए पाँच दस्तावेज़ काफ़ी हैं, और इन सबके लिए मोबाइल फ़ोन से ली गई साफ़ फ़ोटो चलेगी।

  1. Girl's Age / Identity Proofबेटी का आयु / पहचान प्रमाण

    Aadhaar, Birth Certificate or School Certificateआधार, जन्म प्रमाण पत्र या स्कूल प्रमाण पत्र

  2. Parent / Guardian ID Proofमाता-पिता / अभिभावक का पहचान प्रमाण

    Aadhaar, Voter ID or any government photo IDआधार, वोटर आईडी या कोई भी सरकारी फ़ोटो पहचान पत्र

  3. Address Proofपता प्रमाण

    Ration card, electricity bill, Aadhaar or a certificate from the panchayatराशन कार्ड, बिजली का बिल, आधार या पंचायत का प्रमाण पत्र

  4. Income Proof / BPL / Ration Cardआय प्रमाण / बीपीएल / राशन कार्ड

    If available. You may register without it.यदि उपलब्ध हो। इसके बिना भी पंजीकरण हो सकता है।

  5. Recent Photograph of the Girlबेटी की हाल की फ़ोटो

    A clear, recent photo of the face. A mobile photo is fine.चेहरे की साफ़ और हाल की फ़ोटो। मोबाइल से ली गई फ़ोटो भी चलेगी।

If your family does not have every one of these papers, please come forward anyway. Tell the project office what is missing and our team will work out with you what can be used instead. A missing document is a reason to call us, not a reason to stay away.यदि आपके परिवार के पास इनमें से हर काग़ज़ न हो, तब भी कृपया आगे आइए। परियोजना कार्यालय को बताइए कि क्या नहीं है, और हमारी टीम आपके साथ मिलकर तय करेगी कि उसकी जगह क्या इस्तेमाल हो सकता है। दस्तावेज़ का न होना हमें कॉल करने की वजह है, दूर रह जाने की नहीं।

Additional documents may be requested during verification. Nothing more is needed at this stage.सत्यापन के समय कुछ और दस्तावेज़ माँगे जा सकते हैं। इस समय इससे अधिक कुछ नहीं चाहिए।

Terms & Conditionsनियम और शर्तें

Please read all twelve pointsकृपया बारहों बिंदु पढ़ें

  1. Registration is completely subject to eligibility and verification.पंजीकरण पूरी तरह पात्रता और सत्यापन के अधीन है।
  2. Registration does not guarantee financial, material or marriage assistance.पंजीकरण से किसी भी प्रकार की आर्थिक, सामग्री या विवाह सहायता की कोई गारंटी नहीं मिलती।
  3. All information and documents provided must be genuine and correct.दी गई सभी जानकारी और सभी दस्तावेज़ असली और सही होने चाहिए।
  4. False, misleading or fraudulent information may result in rejection/cancellation.ग़लत, भ्रामक या धोखे वाली जानकारी देने पर आवेदन अस्वीकार या निरस्त किया जा सकता है।
  5. The NGO may verify submitted information and documents.संस्था दी गई जानकारी और दस्तावेज़ों का सत्यापन कर सकती है।
  6. Assistance depends on project guidelines, eligibility, available resources and approval.सहायता परियोजना के नियमों, पात्रता, उपलब्ध संसाधनों और स्वीकृति पर निर्भर करती है।
  7. No marriage-related assistance will be provided for anyone below the legally permitted marriage age.विवाह की कानूनी रूप से निर्धारित आयु से कम आयु के किसी भी व्यक्ति को विवाह से संबंधित कोई सहायता नहीं दी जाएगी।
  8. Additional documents may be requested if required for verification.सत्यापन के लिए आवश्यक होने पर कुछ और दस्तावेज़ माँगे जा सकते हैं।
  9. Submission of an application does not create any legal right to receive assistance.आवेदन जमा करने से सहायता पाने का कोई कानूनी अधिकार उत्पन्न नहीं होता।
  10. The NGO reserves the right to approve, hold or reject an application based on verification and applicable rules.सत्यापन और लागू नियमों के आधार पर आवेदन को स्वीकृत करने, रोके रखने या अस्वीकार करने का अधिकार संस्था के पास सुरक्षित है।
  11. Applicant/guardian agrees to the collection and use of information for beneficiary verification and project administration.आवेदक/अभिभावक लाभार्थी सत्यापन और परियोजना संचालन के लिए जानकारी के संग्रह और उपयोग पर सहमति देते हैं।
  12. The NGO will handle submitted information responsibly and only for legitimate project purposes.संस्था दी गई जानकारी का उपयोग ज़िम्मेदारी के साथ और केवल परियोजना के वैध कार्यों के लिए करेगी।

Where this project standsइस परियोजना का रुख़

This is not a dowry schemeयह दहेज की योजना नहीं है

Kanya Daan Project supports families in need. It is not, and must never be represented as, assistance towards dowry, which is prohibited under the Dowry Prohibition Act, 1961. EDUSKILL INDIA FOUNDATION does not support, facilitate or encourage a dowry demand of any kind, and any attempt to use the name of this project for one will end the registration.कन्या दान परियोजना ज़रूरतमंद परिवारों का सहयोग करती है। यह दहेज के लिए दी जाने वाली सहायता नहीं है, और न ही इसे कभी ऐसा बताया जाना चाहिए; दहेज, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 के अंतर्गत प्रतिबंधित है। EDUSKILL INDIA FOUNDATION दहेज की किसी भी माँग का न समर्थन करती है, न उसमें कोई सहायता करती है, न उसे बढ़ावा देती है, और इस परियोजना के नाम का उपयोग ऐसी किसी माँग के लिए करने की कोशिश होने पर पंजीकरण समाप्त कर दिया जाएगा।

No assistance towards a marriage below the legal ageकानूनी आयु से कम में विवाह के लिए कोई सहायता नहीं

No marriage-related assistance is provided for anyone below the legally permitted age of marriage, in line with the Prohibition of Child Marriage Act, 2006. Age is verified from documents before anything is approved, and this is applied without exception. A girl below 18 is registered for future support only.बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के अनुरूप, विवाह की कानूनी रूप से निर्धारित आयु से कम आयु के किसी भी व्यक्ति को विवाह से संबंधित कोई सहायता नहीं दी जाती। कुछ भी स्वीकृत करने से पहले आयु दस्तावेज़ों से जाँची जाती है, और यह बिना किसी अपवाद के लागू होता है। 18 वर्ष से कम आयु की बेटी का पंजीकरण केवल भविष्य सहयोग के लिए होता है।

Every registration is verified, and every decision is recordedहर पंजीकरण का सत्यापन होता है, और हर निर्णय दर्ज होता है

Details and documents are checked by the project office, and a coordinator may speak with the family or visit the home. Verification notes, approvals, decisions and anything that is provided are documented, and the project answers for those records to its committee, its supporters and the law. No payment is asked for at any stage - if anyone asks you for money in the name of this project, do not pay, and tell our office at once.विवरण और दस्तावेज़ों की जाँच परियोजना कार्यालय करता है, और समन्वयक परिवार से बात कर सकते हैं या घर आ सकते हैं। सत्यापन की टिप्पणियाँ, स्वीकृतियाँ, निर्णय और जो कुछ भी दिया जाता है, सब दर्ज किया जाता है, और इन रिकॉर्ड के लिए परियोजना अपनी समिति, अपने सहयोगियों और कानून के प्रति जवाबदेह है। किसी भी स्तर पर कोई पैसा नहीं माँगा जाता - यदि कोई इस परियोजना के नाम पर आपसे पैसे माँगे, तो पैसे न दें, और तुरंत हमारे कार्यालय को बताएँ।

Kanya Daan Project is a voluntary social-welfare initiative of EDUSKILL INDIA FOUNDATION. Registration records a girl's details for possible future support and does not guarantee financial, material or marriage assistance. No marriage-related assistance is provided for anyone below the legally permitted age of marriage. Assistance is subject to eligibility, verification, project guidelines, available resources and applicable law.कन्या दान परियोजना EDUSKILL INDIA FOUNDATION की एक स्वैच्छिक सामाजिक कल्याण पहल है। पंजीकरण में बेटी का विवरण भविष्य में संभावित सहयोग के लिए दर्ज किया जाता है, और इससे किसी भी प्रकार की आर्थिक, सामग्री या विवाह सहायता की कोई गारंटी नहीं मिलती। विवाह की कानूनी रूप से निर्धारित आयु से कम आयु के किसी भी व्यक्ति को विवाह से संबंधित कोई सहायता नहीं दी जाती। सहायता पात्रता, सत्यापन, परियोजना दिशानिर्देशों, उपलब्ध संसाधनों और लागू कानून के अधीन है।

For companies, CSR teams and donorsकंपनियों, सीएसआर टीमों और दानदाताओं के लिए

This project moves at the speed of the people who fund it. CSR teams, corporate partners, philanthropic organisations, individual donors and community partners are all welcome here, and any of them can begin with a conversation rather than a contribution.यह परियोजना उतनी ही तेज़ी से आगे बढ़ती है जितनी तेज़ी से इसे चलाने वाले लोग सहयोग देते हैं। सीएसआर टीमें, कॉरपोरेट साझेदार, परोपकारी संस्थाएँ, व्यक्तिगत दानदाता और सामुदायिक साझेदार - सभी का यहाँ स्वागत है, और इनमें से कोई भी योगदान से पहले केवल एक बातचीत से शुरुआत कर सकता है।

Support can be given to the project as a whole, or a partner can discuss a particular area of it - education, skill training, health or livelihood - with our team before committing to anything.सहयोग पूरी परियोजना को दिया जा सकता है, या साझेदार किसी एक हिस्से - शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण, स्वास्थ्य या आजीविका - पर हमारी टीम से बात कर सकते हैं, किसी बात के लिए हामी भरने से पहले।

Every case the project takes up rests on a verified file: the beneficiary's documentation, the verification record, the approval decision and a record of what was provided. Partners receive reporting on the use of their contribution, and our team will set out exactly what that reporting covers before any commitment is made.परियोजना जो भी मामला हाथ में लेती है, वह एक सत्यापित फ़ाइल पर टिका होता है: लाभार्थी के दस्तावेज़, सत्यापन का रिकॉर्ड, स्वीकृति का निर्णय और जो कुछ दिया गया उसका ब्योरा। साझेदारों को उनके योगदान के उपयोग की रिपोर्ट दी जाती है, और कोई भी वादा होने से पहले हमारी टीम साफ़-साफ़ बता देती है कि उस रिपोर्ट में क्या-क्या शामिल होगा।

Partner With Usहमारे साझेदार बनें

Questions families and partners askपरिवार और साझेदार जो सवाल पूछते हैं

Who can register under this project?इस परियोजना में पंजीकरण कौन करा सकता है?
Any unmarried girl between 10 and 28 years of age from an economically weaker family. The form may be filled in by the girl herself, or by her parent, legal guardian or a family member on her behalf.आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवार की 10 से 28 वर्ष की कोई भी अविवाहित बेटी। फ़ॉर्म बेटी स्वयं भर सकती है, या उसकी ओर से उसके माता-पिता, कानूनी अभिभावक या परिवार का कोई सदस्य भर सकता है।
Does registration guarantee that we will receive assistance?क्या पंजीकरण से यह तय हो जाता है कि हमें सहायता मिलेगी?
No. Registration records a girl's details and places her file with us for verification. It is not a promise of financial, material or marriage assistance. Anything the project can do depends on eligibility, verification, project guidelines, the resources available at the time and the approval of the committee. Please do not make family plans or commitments on the assumption that assistance will be received.नहीं। पंजीकरण से बेटी का विवरण दर्ज होता है और उसकी फ़ाइल सत्यापन के लिए हमारे पास आ जाती है। यह आर्थिक, सामग्री या विवाह सहायता का वादा नहीं है। परियोजना जो कुछ भी कर सकती है, वह पात्रता, सत्यापन, परियोजना के नियमों, उस समय उपलब्ध संसाधनों और समिति की स्वीकृति पर निर्भर करता है। कृपया यह मानकर परिवार की कोई योजना या कोई वादा न करें कि सहायता मिल ही जाएगी।
Can a girl below 18 be registered?क्या 18 वर्ष से कम आयु की बेटी का पंजीकरण हो सकता है?
Yes, as a Future Support Registration. Her details are recorded for support such as education, skill training or health support, and her file stays with us for the years ahead. No marriage-related assistance can be processed before the legally permitted age of marriage. Registering early takes nothing away from her.हाँ, भविष्य सहयोग पंजीकरण के रूप में। उसका विवरण शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण या स्वास्थ्य सहयोग जैसे सहयोग के लिए दर्ज किया जाता है, और उसकी फ़ाइल आगे के वर्षों के लिए हमारे पास रहती है। विवाह की कानूनी रूप से निर्धारित आयु से पहले विवाह से संबंधित कोई सहायता नहीं दी जा सकती। जल्दी पंजीकरण कराने से उसका कोई नुकसान नहीं होता।
Is any money asked for at any stage?क्या किसी भी स्तर पर कोई पैसा माँगा जाता है?
Never. Registering is free, verification is free, and nobody from this foundation will ask you for a fee, a commission or a gift at any point. If anyone asks you for money in the name of the Kanya Daan Project, do not pay - inform our project office immediately.कभी नहीं। पंजीकरण मुफ़्त है, सत्यापन मुफ़्त है, और इस संस्था का कोई भी व्यक्ति आपसे किसी भी समय कोई फ़ीस, कमीशन या भेंट नहीं माँगेगा। यदि कोई कन्या दान परियोजना के नाम पर आपसे पैसे माँगे, तो पैसे न दें - तुरंत हमारे परियोजना कार्यालय को बताएँ।
What documents are needed?कौन-कौन से दस्तावेज़ चाहिए?
Five: the girl's age or identity proof, a parent or guardian ID, an address proof, income proof or a BPL or ration card if the family has one, and a recent photograph of the girl. Clear mobile photographs are accepted, and one or two more documents may be requested during verification.पाँच: बेटी का आयु या पहचान प्रमाण, माता-पिता या अभिभावक का पहचान प्रमाण, पता प्रमाण, आय प्रमाण या बीपीएल या राशन कार्ड यदि परिवार के पास हो, और बेटी की हाल की फ़ोटो। मोबाइल से ली गई साफ़ फ़ोटो चलेगी, और सत्यापन के समय एक-दो दस्तावेज़ और माँगे जा सकते हैं।
How long does it take?इसमें कितना समय लगता है?
We do not promise a fixed timeline, and we would rather say so than give you a date we cannot keep. Verification takes as long as it takes - it varies from district to district and depends on when a coordinator can reach the family. You will be informed of the outcome once it is decided.हम कोई निश्चित समय-सीमा का वादा नहीं करते। आपको ऐसी तारीख़ देने से, जिसे हम निभा न सकें, हमें यह साफ़ कह देना बेहतर लगता है। सत्यापन में जितना समय लगता है, लगता है - यह ज़िले-ज़िले अलग होता है और इस पर निर्भर करता है कि समन्वयक परिवार तक कब पहुँच पाते हैं। निर्णय हो जाने पर परिणाम की जानकारी आपको दी जाएगी।
Can one family register more than one daughter?क्या एक ही परिवार एक से अधिक बेटियों का पंजीकरण करा सकता है?
Yes. Each girl is registered separately, on her own form, with her own documents and her own Application ID. There is one registration per girl, and each one is considered on its own after verification.हाँ। हर बेटी का पंजीकरण अलग होता है - अपने फ़ॉर्म, अपने दस्तावेज़ों और अपनी आवेदन आईडी के साथ। एक बेटी का एक ही पंजीकरण होता है, और सत्यापन के बाद हर पंजीकरण पर अलग से विचार किया जाता है।
How can a company or a donor support this project?कोई कंपनी या दानदाता इस परियोजना में कैसे सहयोग कर सकता है?
Through a CSR collaboration, a corporate or philanthropic partnership, an individual contribution, or by volunteering and helping families in your area register. Write to the project office or use the support page on this site, and our team will explain what the project needs at present and how a contribution would be recorded and reported.सीएसआर सहयोग के ज़रिए, कॉरपोरेट या परोपकारी साझेदारी के ज़रिए, व्यक्तिगत योगदान के ज़रिए, या स्वयंसेवा करके और अपने इलाक़े के परिवारों का पंजीकरण कराने में मदद करके। परियोजना कार्यालय को लिखें या इस साइट का सहयोग पेज इस्तेमाल करें - हमारी टीम बताएगी कि इस समय परियोजना को किस चीज़ की आवश्यकता है और आपका योगदान कैसे दर्ज और रिपोर्ट किया जाएगा।

Put her details on recordउसका विवरण रिकॉर्ड में दर्ज कराइए

Fill in the registration form for a girl in your family, or for yourself. It costs nothing, it commits you to nothing, and it puts her on record for whatever this project is able to do in the years ahead.अपने परिवार की किसी बेटी के लिए, या स्वयं अपने लिए पंजीकरण फ़ॉर्म भरिए। इसमें कोई ख़र्च नहीं है, इससे आप पर कोई बंधन नहीं आता, और इससे उसका विवरण रिकॉर्ड में आ जाता है - उस हर काम के लिए जो यह परियोजना आने वाले वर्षों में कर सकेगी।

Start Registrationपंजीकरण शुरू करें

Free to register. No money is asked for at any stage, by anyone, for any reason.पंजीकरण मुफ़्त है। किसी भी स्तर पर, किसी के भी द्वारा, किसी भी कारण से पैसा नहीं माँगा जाता।